देश की खबरें | भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,685 नए मामले, 33 लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,685 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,31,50,215 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 16,308 पर पहुंच गई है।
नयी दिल्ली, 28 मई भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,685 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,31,50,215 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 16,308 पर पहुंच गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में 33 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,24,572 हो गई है।
मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मामलों की संख्या कुल मामलों का 0.04 फीसदी है, जबकि संक्रमण से मुक्त होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.75 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 494 की वृद्धि हुई है।
मंत्रालय के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 0.60 फीसदी, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.54 प्रतिशत है। देश में अब तक 4,26,09,335 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। वहीं, कोविड-19 मृत्यु दर 1.22 फीसदी है।
आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देशभर में अब तक टीके की 193.13 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं।
गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर 2020 को 90 लाख के पार चले गए थे।
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2022 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

