देश की खबरें | अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 26 नए मामले, दो और लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 26 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 6,367 हो गई। वहीं दो और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 76 हो गई।
पोर्ट ब्लेयर, 10 मई अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 26 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 6,367 हो गई। वहीं दो और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 76 हो गई।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान के क्रम में ये 26 नए मामले सामने आए।
उन्होंने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 203 लोगों का कोरेाना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जिनमें से 198 दक्षिण अंडमान जिले में और पांच उत्तर एवं मध्य अंडमान जिले में हैं।
अधिकारी ने बताया कि निकोबार जिले में कोविड-19 का एक भी सक्रिय मामला नहीं है।
केन्द्र शासित प्रदेश में तीन जिले हैं।
उन्होंने बताया कि 32 और लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण से उबरे लोगों की संख्या बढ़कर 6,088 हो गई।
अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह प्रशासन ने अभी तक 3,76,536 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है, यहां संक्रमित होने की दर 1.68 प्रतिशत है।
दक्षिण अंडमान जिला प्रशासन ने जिले में 14 इलाकों को निरुद्ध क्षेत्र घोषित कर रखा है।
अधिकारी ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक 1.11 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लग चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2021 11:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

