एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | 26 मार्च: ‘आधुनिक मीरा’ महादेवी वर्मा का जन्मदिन, बांग्लादेश का स्थापना दिवस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महान कवयित्री महादेवी वर्मा का जन्म 26 मार्च 1907 को हुआ था। हिंदी साहित्य में निराला, प्रसाद, पंत के साथ साथ महादेवी वर्मा को छायावाद युग का एक महान स्तंभ माना जाता है।

देश की खबरें | 26 मार्च: ‘आधुनिक मीरा’ महादेवी वर्मा का जन्मदिन, बांग्लादेश का स्थापना दिवस

नयी दिल्ली, 26 मार्च महान कवयित्री महादेवी वर्मा का जन्म 26 मार्च 1907 को हुआ था। हिंदी साहित्य में निराला, प्रसाद, पंत के साथ साथ महादेवी वर्मा को छायावाद युग का एक महान स्तंभ माना जाता है।

महादेवी गद्य विधा की भी महत्वपूर्ण कवयित्री थीं। उन्हें साहित्य अकादेमी फेलोशिप, ज्ञानपीठ और पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था। महादेवी की कविताओं में अन्य भावों के अलावा विषाद की अभिव्यक्ति मुख्य रूप से होने के कारण उन्हें ‘आधुनिक मीरा’ के नाम से भी संबोधित किया गया है।

इसके अलावा, इस दिन 1971 में बांग्लादेश ने खुद को स्वतंत्र देश घोषित किया था और दक्षिण एशियाई देशों के समूह में एक नया सदस्य शामिल हो गया था।

देश-दुनिया के इतिहास में 26 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस तरह है:-

922 : ईरानी सूफी संत और कवि मंसूर अल-हल्लाज का निधन।

1907 : कवयित्री महादेवी वर्मा का जन्म।

1953 : डॉ. जोनास साल्क ने पोलियो से बचाव के लिए नये टीके की खोज की घोषणा की।

1971: शेख मुजीबुर्रहमान ने बांग्लादेश को स्वतंत्र देश घोषित किया।

1972 : तत्कालीन राष्ट्रपति वीवी गिरी ने पहले अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन का उद्घाटन किया।

1973 : गूगल के सह-संस्थापक और मशहूर कंप्यूटर वैज्ञानिक लैरी पेज का जन्म।

1973: लंदन स्टॉक एक्सचेंज में महिलाओं की भर्ती की शुरुआत।

1975 : जैविक हथियार संधि अस्तित्व में आई।

1979 : अमेरिका में मिस्र-इजराइल समझौते पर हस्ताक्षर हुए।

1995 : 15 सदस्यीय यूरोपीय संघ के सात देशों के बीच आंतरिक सीमा नियंत्रण समाप्त।

2001 : केन्या में एक छात्रावास में आग लगने की घटना में 58 छात्रों की मौत।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2025 06:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).