एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में हिमपात, बारिश की वजह से पांच राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 259 सड़कें बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में हाल के दिनों में हुई बर्फबारी और बारिश के कारण पांच राष्ट्रीय राजमार्गों सहित कुल 259 सड़कें यातायात के लिए बंद कर दी गई हैं।

देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में हिमपात, बारिश की वजह से पांच राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 259 सड़कें बंद

शिमला, 17 मार्च हिमाचल प्रदेश में हाल के दिनों में हुई बर्फबारी और बारिश के कारण पांच राष्ट्रीय राजमार्गों सहित कुल 259 सड़कें यातायात के लिए बंद कर दी गई हैं।

इस बीच, स्थानीय मौसम कार्यालय ने राज्य को प्रभावित करने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ की चेतावनी दी है।

मौसम कार्यालय ने रविवार को कहा, ‘‘एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सोमवार से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की आशंका है, जबकि ऐसा ही एक और विक्षोभ बुधवार की रात से इस क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।’’

मौसम कार्यालय ने सोमवार और मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर बारिश तथा बर्फबारी और बृहस्पतिवार से राज्य में बारिश का भी पूर्वानुमान जताया है।

राज्य आपातकालीन अभियान केंद्र के अनुसार, लाहौल और स्पीति में सबसे अधिक 237 सड़कें, किन्नौर में नौ, चंबा में पांच, कुल्लू में चार, मंडी में दो और शिमला और कांगड़ा जिलों में एक-एक सड़क अवरुद्ध हैं।

इस बीच, ऊंचाई वाले इलाकों और आदिवासी इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई और लाहौल और स्पीति जिले के गोंडला और केलोंग में बर्फबारी हुई है।

मौसम कार्यालय के अनुसार राज्य में कुकुमसेरी क्षेत्र में रात सबसे सर्द रही जहां पर न्यूनतम तापमान शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि ऊना 29.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ दिन में राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2024 08:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).