एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 2579 नए मामले सामने आए, 27 और लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,579 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस महामारी की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 1,05,644 तक पहुंच गयी है।

देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 2579 नए मामले सामने आए, 27 और लोगों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 20 सितंबर मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,579 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस महामारी की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 1,05,644 तक पहुंच गयी है।

राज्य में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 27 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे संक्रमण से प्रदेश में अबतक हुई मौतों की संख्या 1,970 हो गयी है।

यह भी पढ़े | Farm Bills: दुष्यंत चौटाला बोले- जिस दिन MSP सिस्टम पर कोई खतरा आया, उसी दिन हरियाणा के डिप्टी सीएम पद से इस्तीफा दे दूंगा.

मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में सात, भोपाल में चार, जबलपुर, रतलाम एवं बैतूल में दो-दो और उज्जैन, सागर, शिवपुरी, धार, बड़वानी, शहडोल, दमोह, कटनी, शाजापुर एवं सिंगरौली में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 499 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 358, उज्जैन में 87, सागर में 80, जबलपुर में 124, ग्वालियर में 103, खंडवा में 29, रतलाम 34, बैतूल में 36, नीमच में 29 एवं खरगोन में 35 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

यह भी पढ़े | Farm Bills Row: कृषि बिल को लेकर बोले राहुल गांधी- जो किसान धरती से सोना उगाता है, मोदी सरकार का घमंड उसे खून के आंसू रुलाता है.

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 393 नये मामले इंदौर जिले में आये हैं, जबकि भोपाल में 272, ग्वालियर में 195, जबलपुर में 243, शहडोल में 76 एवं सागर में 70 नये मामले आये।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल 1,05,644 संक्रमितों में से अब तक 81,374 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 22,300 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने बताया कि रविवार को 2,216 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 8,129 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2020 07:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).