एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गुजरात में कोविड के 251 नए मामले, एक की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में रविवार को कोरोना वायरस के 251 नए मरीजों की पुष्टि हुई तथा एक संक्रमित की मौत हो गई।

देश की खबरें | गुजरात में कोविड के 251 नए मामले, एक की मौत

अहमदाबाद, 28 अगस्त गुजरात में रविवार को कोरोना वायरस के 251 नए मरीजों की पुष्टि हुई तथा एक संक्रमित की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में कोविड के कुल मामले 12,69,687 पहुंच गए हैं जबकि मृतक संख्या 11,006 हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि 208 और लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद संक्रमण मुक्त होने के वाले लोगों की संख्या 12,56,727 हो गई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 1954 है तथा 14 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।

अहमदाबाद में संक्रमण के सबसे ज्यादा 67 मामले मिले हैं। इसके बाद वडोदरा में 42, सूरत में 32, राजकोट में 21 और कच्छ में 14 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।

रविवार को 69,191 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसके बाद अबतक टीके की 12.30 करोड़ खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2022 10:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).