विदेश की खबरें | पाकिस्तान में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 25 आतंकवादी मारे गए, 11 घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के अशांत कबायली जिले खैबर में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और उसके दो सहयोगी समूहों के खिलाफ सुरक्षा बलों द्वारा खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए व्यापक अभियान में एक शीर्ष आतंकवादी कमांडर समेत 25 आतंकवादी मारे गए जबकि 11 अन्य घायल हो गए। पाकिस्तान की सेना ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पेशावर, 27 अगस्त पाकिस्तान के अशांत कबायली जिले खैबर में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और उसके दो सहयोगी समूहों के खिलाफ सुरक्षा बलों द्वारा खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए व्यापक अभियान में एक शीर्ष आतंकवादी कमांडर समेत 25 आतंकवादी मारे गए जबकि 11 अन्य घायल हो गए। पाकिस्तान की सेना ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा (इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस) ने टीटीपी का जिक्र करते हुए एक बयान में कहा कि ये अभियान 'पुख्ता खुफिया जानकारी' पर आधारित थे और इससे ‘फितना अल खवारिज’ और उसके सहयोगियों को बड़ा झटका लगा।
बयान में कहा गया है कि सुरक्षा बलों ने अब तक 25 आतंकवादियों को मार गिराया गया है जिनमें इसका सरगना अबुजार उर्फ सद्दाम शामिल है, जबकि 11 आतंकी घायल हुए हैं।
इसमें कहा गया कि अभियान के दौरान चार सैनिकों की भी मौत हो गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2024 10:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

