देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के कारण 25 विशेष अस्पतालों को फिर से शुरू किया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर राज्य सरकार महामारी के इलाज के लिए समर्पित 25 अस्पतालों का फिर से संचालन कर रही है।
मुंबई, 19 अप्रैल महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर राज्य सरकार महामारी के इलाज के लिए समर्पित 25 अस्पतालों का फिर से संचालन कर रही है।
महाराष्ट्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री गिरीश महाजन ने बुधवार को यह घोषणा की।
गिरीश महाजन ने कहा, ‘‘कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच, राज्य ने चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग के तहत कोविड-19 के इलाज के लिए समर्पित 25 अस्पतालों को फिर से चालू कर दिया है। कोविड-19 के मरीजों के लिए 5,000 बिस्तर, 2,000 से अधिक वेंटिलेटर, 62 तरल चिकित्सा ऑक्सीजन और 37 पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र हैं।’’
मंत्री ने कहा कि इन अस्पतालों में 10 और 11 अप्रैल को मॉक ड्रिल की गयी थी।
महाजन ने कहा कि जरूरत पड़ने पर वे एक दिन में कोविड-19 के 30,000 से अधिक नमूनों की जांच कर सकते हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के उपयोगी तरीकों में से एक ड्यूटी के घंटों के दौरान मास्क लगाना है। मैंने डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ से अस्पतालों में मास्क का इस्तेमाल करने को कहा है।’’
महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 949 नए मामले सामने आए जबकि छह मरीजों की मौत हो गयी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2023 07:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

