China: शियान शहर के बाजार में गैस पाइपलाइन में हुआ शक्तिशाली विस्फोट, 25 लोगों की मौत
मध्य चीन के एक बाजार में गैस पाइपलाइन में हुए एक शक्तिशाली विस्फोट में मरने वालों की संख्या 25 हो गई है तथा इस मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है. यह विस्फोट रविवार सुबह हुबेई प्रांत के शियान शहर के बाजार में हुआ, उस वक्त लोग वहां खरीदारी कर रहे थे.
बीजिंग: मध्य चीन के एक बाजार में गैस पाइपलाइन में हुए एक शक्तिशाली विस्फोट में मरने वालों की संख्या 25 हो गई है तथा इस मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है. यह विस्फोट रविवार सुबह हुबेई प्रांत के शियान शहर के बाजार में हुआ, उस वक्त लोग वहां खरीदारी कर रहे थे. चीन: गैस पाइपलाइन में विस्फोट से 12 व्यक्तियों की मौत, 150 अन्य घायल
स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में घटना की जांच के लिए जांच दल बनाने की घोषणा की थी. बचावकर्ताओं को ईंटों तथा कंक्रीट के मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी.
विस्फोट 1990 के दशक की शुरुआत में बनी दो मंजिला इमारत में हुआ जिसमें फार्मेसी, रेस्तरां और अन्य व्यवसाय थे. विस्फोट स्थल से 900 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया है. सरकारी मीडिया के अनुसार चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए एक व्यापक जांच का आदेश दिया. यह विस्फोट 2013 में क्विंगदाओ गैस लीक के कारण हुए विस्फोट की तरह ही था जिसमें 55 लोग मारे गए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2021 11:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

