देश की खबरें | पंजाब में संक्रमण के 25 नये मामले सामने आये, राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 2106 हुयी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 25 मामले सामने आये जिसके साथ ही राज्य मं इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 2106 हो गयी है।

जियो

चंडीगढ़, 26 मई पंजाब में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 25 मामले सामने आये जिसके साथ ही राज्य मं इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 2106 हो गयी है।

पंजाब सरकार की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है ।

यह भी पढ़े | कोरोना काल में महाराष्ट्र में सियासत जारी, नितिन राउत ने केंद्र सरकार पर फोड़ा हालात का ठीकरा, कहा- सरकार गिराने के सपने देखना बंद करें.

बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में 148 लोगों का इलाज चल रहा है । इसमें कहा गया है कि पांच और मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दिये जाने के बाद ठीक होने वाले लोगों की संख्या राज्य में अब 1918 हो गयी है ।

इसमें कहा गया है कि आज सामने आये 25 कोविड—19 मरीजों में से दस जालंधर में, पांच पठानकोट में और चार होशियारपुर जिलों में मिले हैं । इसके अलावा लुधियाना एवं अमृतसर में दो दो तथा फरीदकोट एवं एसबीएस नगर जिलों में एक एक मामले सामने आये हैं ।

यह भी पढ़े | गोवा में आज कोरोना संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया: 26 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बुलेटिन में कहा गया है कि अबतक प्रदेश में 69 हजार 918 नमूने जांच के लिये लिये गये हैं । इसके मुताबिक राज्य में अबतक 40 मरीजों की मौत हो चुकी है एक मरीज की हालत नाजुक है और उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

प्रदेश में संक्रमण का सर्वाधिक मामला अमृतसर में है जहां 331 मामले हैं ।उसके बाद क्रमश: जालंधर, लुधियाना एवं तरन तारन जिले का नंबर आता है जहां क्रमश: 230, 175 एवं 154 मामले शामिल हैं

दूसरी ओर पंजाब एवं हरियाणा की संयुक्त राजधानी राजधानी चंडीगढ़ में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 12 मामले सामने आये जिससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 278 हो गयी है।

चंडीगढ़ में जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि राजधानी में 87 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है और अबतक 187 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। संक्रमण से अबतक चार लोगों की मौत हो चुकी है।

इसमें कहा गया है कि आज सामने आये 12 मामलों में एक साल की एक बच्ची एवं एक लड़का शामिल है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज