देश की खबरें | गुवाहाटी से लाया गया 25 किलो सोना हैदराबाद में जब्त, तीन लोग गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हैदराबाद में गुवाहाटी से लाया गया 11.63 करोड़ रुपये के मूल्य का 25 किलोग्राम सोना जब्त किया गया है।
हैदराबाद, 24 मार्च हैदराबाद में गुवाहाटी से लाया गया 11.63 करोड़ रुपये के मूल्य का 25 किलोग्राम सोना जब्त किया गया है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने बुधवार को बताया कि जिस एसयूवी में सोना रखा था उसे भी जब्त कर लिया गया है। साथ ही वाहन में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
निदेशालय ने कहा कि गिरफ्तार किये गए तीनों लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हैदराबाद स्थित डीआरआई के अधिकारियों ने मंगलवार को खुफिया जानकारी के आधार पर विजयवाड़ा-हैदराबाद राजमार्ग पर चौकसी बढ़ाते हुए पंथांगी टोल प्लाजा पर एक एसयूवी को रोका।
डीआरआई ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि वाहन के एयरबैग हटाकर डैशबोर्ड के अंदर सोने की छड़ें छिपाकर रखी गई थीं।
निदेशालय ने कहा कि वाहन का पंजीकरण नंबर असम का था और यह असम तथा पश्चिम बंगाल से होते हुए गुवाहाटी से 2,500 किलोमीटर तक का सफर तय करके हैदराबाद पहुंचा था।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सोना गुवाहाटी से लाकर हैदराबाद में दिया जाना था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2021 07:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

