यूएसपीजीए की वापसी से पहले पृथकवास पर रहना होगा 25 गोल्फरों को
यूएस पीजीए टूर अमेरिका से बाहर रह रहे खिलाड़ियों की वापसी में मदद कर रहा है लेकिन उन्हें 14 दिन तक पृथकवास पर रहना ही होगा।
ब्रिटेन के मैथ्यू फिट्जपैट्रिक और टॉमी फ्लीटवुड तथा इटली के फ्रांसेस्को मोलिनारी उन 25 गोल्फरों में शामिल हैं जिन्हें जल्द से जल्द अमेरिका पहुंचना होगा क्योंकि यूएस पीजीए की 11 जून को टेक्सास के फोर्ट वॉर्थ में होने वाले चार्ल्स स्क्वाब चैलेंज से वापसी की योजना है।
यूएस पीजीए टूर अमेरिका से बाहर रह रहे खिलाड़ियों की वापसी में मदद कर रहा है लेकिन उन्हें 14 दिन तक पृथकवास पर रहना ही होगा।
टूर्नामेंट प्रशासन के उपाध्यक्ष एंडी लेविनसन ने कहा, ‘‘हम अमेरिका से बाहर रह रहे खिलाड़ियों और कैडीज की वापसी के लिये सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और हमें उनके सही समय पर यहां पहुंचने की उम्मीद है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी प्रतियोगिता शुरू होने से काफी पहले हम उनकी वापसी सुनिश्चित करने में सफल रहेंगे। ’’
खिलाड़ियों की वापसी में मदद करने का मतलब यह नहीं होगा कि ये गोल्फर दो सप्ताह के पृथकवास से बच जाएंगे। यह कोरोना वायरस महामारी से बचाव का एक उपाय है। इस महामारी के कारण यूएस पीजीए टूर सहित अधिकतर खेल प्रतियोगिताएं मार्च से ही ठप्प पड़ी हैं।
एएफपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2020 12:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

