देश की खबरें | कर्नाटक में दो विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव में 25 उम्मीदवार मैदान में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में सिंडगी और हनागल विधानसभा क्षेत्रों में 30 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए 25 उम्मीदवार मैदान में हैं।
बेंगलुरु, 11 अक्टूबर कर्नाटक में सिंडगी और हनागल विधानसभा क्षेत्रों में 30 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए 25 उम्मीदवार मैदान में हैं।
चुनाव आयोग के अनुसार, 37 लोगों ने नामांकन दाखिल किया था जिनमें से 25 को वैध पाया गया जबकि 12 नामांकन खारिज कर दिये गए। खारिज किये गए नामांकन उन 12 व्यक्तियों के थे जो हनागल से चुनाव लड़ना चाहते थे।
सिंडगी से अशोक मल्लप्पा मनागुली कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके पिता एम सी मनागुली जद (एस) विधायक थे, जिनकी मृत्यु के कारण यह उपचुनाव कराना पड़ रहा है।
कुछ महीने पहले, अशोक मनागुली पार्टी द्वारा टिकट का आश्वासन दिए जाने के बाद कांग्रेस में शामिल हो गए थे। जद (एस) ने अंगदी नाजिया को मैदान में उतारा है जबकि भूषणुर रमेश भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। कुल आठ लोग चुनाव लड़ रहे हैं।
हनागल में 17 लोग चुनाव मैदान में हैं। हालांकि, मुख्य मुकाबला भाजपा के शिवराज सज्जनर और कांग्रेस के श्रीनिवास माने और जद (एस) के नियाज शेख के बीच है।
भाजपा विधायक सी एम उदासी के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराना पड़ रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2021 09:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

