एजेंसी न्यूज

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 248 नए मामले, आंकड़ा 5,981 तक पहुंचा

यह जानकारी मध्यप्रदेश के एक अधिकारी ने दी है।

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 248 नए मामले, आंकड़ा 5,981 तक पहुंचा
जमात

भोपाल, 21 मई मध्यप्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 248 नए मामले सामने आए। इस तरह प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या 5,981 हो गयी है। वहीं, राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से चार और व्यक्तियों की मौत हुई है जिससे मृतकों की संख्या 270 हो गयी है।

यह जानकारी मध्यप्रदेश के एक अधिकारी ने दी है।

उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में दो और उज्जैन एवं नीमच में एक—एक मरीज की मौत हुई है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 107 मौतें अकेले इन्दौर में हुई हैं, जबकि उज्जैन में 51, भोपाल में 40, बुरहानपुर में 11, खंडवा में 10, जबलपुर में नौ, खरगोन एवं देवास में आठ—आठ, मंदसौर में छह, होशंगाबाद एवं रायसेन में तीन—तीन, धार, नीमच एवं सागर में दो—दो और ग्वालियर, छिंदवाड़ा, सीहोर, आगर मालवा, सतना, शाजापुर, देवास एवं अशोकनगर एक-एक मरीज की मौत हुई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में उज्जैन में कोरोना वायरस संक्रमण के 61 नये मामले आये हैं, जबकि इंदौर में 59, भोपाल में 27, खंडवा में 22, बुरहानपुर में 12, मुरैना में 14, नीमच में आठ, सागर में सात, जबलपुर एवं ग्वालियर में में छह—छह एवं बड़वानी में पांच नये मरीज मिले हैं।

इसी के साथ इंदौर में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,774 हो गई है। भोपाल में 1,115, उज्जैन में 481, जबलपुर में 192, खरगोन में 114, धार में 107, ग्वालियर 83, रायसेन में 67, खंडवा में 208, बुरहानपुर में 206 मामले हैं।

मंदसौर में 82 देवास में 69, होशंगाबाद में 37, नीमच में 50, ग्वालियर में 72, बड़वानी में 34, मुरैना में 44, होशंगाबाद 37, भिण्ड में 42, सागर 51, रतलाम में 29 एवं रीवा में संक्रमण के 22 मामले हैं।

अधिकारी ने बताया कि मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में पहली बार आज एक कोरोना वायरस संक्रमित पाये जाने के बाद प्रदेश के कुल 52 में से 49 जिलों के लोग अब तक कोविड-19 के लिए संक्रमित पाये गये हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में संपूर्ण राज्य में कुल सक्रिय निषिद्ध क्षेत्र 719 हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2,868 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं और विभिन्न अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा है। प्रदेश में अब तक कुल 2,843 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। प्रदेश में अब तक कुल 1,25,608 लोगों की कोविड-19 की जांच की जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2020 09:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).