एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | नेपाल में कोरोना वायरस के 2,440 नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,440 नए मामले सामने आए जिससे देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 89,263 पहुंच गयी।

विदेश की खबरें | नेपाल में कोरोना वायरस के 2,440 नए मामले सामने आए

काठमांडू, पांच अक्टूबर नेपाल में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,440 नए मामले सामने आए जिससे देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 89,263 पहुंच गयी।

आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी है।

यह भी पढ़े | Texas: महिला ने सामान चोरी कर 19 साल तक eBay पर बेचा, लगा $ 3.8 मिलियन का जुर्माना और जेल की सजा.

स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में 19 मरीजों की मौत हो गयी। देश में इस बीमारी के कारण मरने वालों की संख्या 554 हो गयी है।

नेपाल में पिछले 24 घंटों में 13,781 परीक्षण किए गए।

यह भी पढ़े | Second Wave of COVID-19 in Pakistan? इमरान ने दी चेतावनी, सर्दियों में आ सकती है कोविड-19 की दूसरी लहर.

अब तक कुल 65,002 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 73 प्रतिशत है।

नेपाल में अभी 23,507 मरीज वायरस से संक्रमित हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2020 07:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).