अमेरिका, फिलीपीन से दो उड़ानों से गुजरात लौटे 244 छात्र
आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि कोरोना वायरस लॉकडाउन और यात्रा प्रतिबंधों की वजह से विदेश में फंसे ये सभी छात्र गुजरात से हैं।
अहमदाबाद, 12 मई अमेरिका और फिलीपीन से दो विशेष उड़ानों से 244 भारतीय छात्र मंगलवार की सुबह यहां पहुंचे।
आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि कोरोना वायरस लॉकडाउन और यात्रा प्रतिबंधों की वजह से विदेश में फंसे ये सभी छात्र गुजरात से हैं।
इसमें कहा गया कि 137 छात्रों को फिलीपीन की राजधानी मनीला तथा 107 छात्रों को अमेरिका के न्यूयॉर्क से लाया गया है।
विदेश से यहां पहुंचने पर सभी छात्रों की स्वास्थ्य जांच की गई और फिर उन्हें बसों के माध्यम से उनके जिलों को भेज दिया गया।
राज्य सरकार ने पूर्व में घोषणा की थी कि विदेश में फंसे गुजरात के लगभग एक हजार छात्रों को वापस लाया जाएगा।
केंद्र सरकार ने विदेश में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए ‘वंदे भारत’ मिशन शुरू किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 07:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

