देश की खबरें | दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले आचार संहिता उल्लंघन के 244 मामले दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने सात जनवरी से 16 जनवरी के बीच आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के उल्लंघन के 244 मामले दर्ज किये हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 17 जनवरी दिल्ली पुलिस ने सात जनवरी से 16 जनवरी के बीच आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के उल्लंघन के 244 मामले दर्ज किये हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक बयान के अनुसार इस अवधि के दौरान आबकारी अधिनियम सहित विभिन्न प्रावधानों के तहत कुल 9,558 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

बयान में कहा गया है कि पुलिस ने सीमा चौकियों पर सतर्कता बढ़ा दी है तथा हथियारों, शराब और मादक पदार्थों की तस्करी सहित अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई की है।

दिल्ली पुलिस ने सात जनवरी से 16 जनवरी के बीच कथित एमसीसी उल्लंघन के 244 मामले दर्ज किए और 152 अवैध आग्नेयास्त्र तथा 110 कारतूस जब्त किए।

पुलिस ने 25,719 लीटर शराब और 62.21 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किये, जिनकी कीमत 14 करोड़ रुपये से अधिक है। इसके अलावा 1,200 से अधिक प्रतिबंधित 'इंजेक्शन' भी जब्त किए गए।

बयान में कहा गया है कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने 1.84 करोड़ रुपये नकद और 37.39 किलोग्राम चांदी जब्त की है।

दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा और मतों की गिनती आठ फरवरी को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Toss And Scorecard: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

कोई खिलाड़ी किस देश से है, क्या ओलंपिक में यह मायने रखता है?

\