एजेंसी न्यूज

Coronavirus Cases: भारत में कोरोना के 24,337 नए मामलों के साथ कुल आकड़ें 1.55 करोड़ के पार, अब तक 1.45 से अधिक मरीजों की हुई मौत

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 24,337 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,00,55,560 हो गए, जिनमें से 96 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. देश में 20 दिसम्बर तक 16,20,98,329 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 9,00,134 नमूनों की जांच रविवार को की गई.

Coronavirus Cases: भारत में कोरोना के 24,337 नए मामलों के साथ कुल आकड़ें 1.55 करोड़ के पार, अब तक 1.45 से अधिक मरीजों की हुई मौत
वैक्सीन I प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली, 21 दिसंबर: भारत में एक दिन में कोविड-19 (COVID19) के 24,337 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,00,55,560 हो गए, जिनमें से 96 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार 333 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,45,810 हो गई. आंकड़ों के अनुसार अभी तक 96,06,111 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 95.53 प्रतिशत हो गई. वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है.

देश में लगातार 15 दिनों से उपचाराधीन लोगों की संख्या चार लाख से कम है. अभी कुल 3,03,639 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 3.02 प्रतिशत है. भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी.

यह भी पढ़ें: Coronavirus Cases Update: लद्दाख में COVID19 के नौ नए मामले सामने आए, कुल संक्रमितों का आकड़ा 9,252 तक पहुंचा

वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार पहुंचे. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 20 दिसम्बर तक 16,20,98,329 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 9,00,134 नमूनों की जांच रविवार को की गई.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2020 10:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).