देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 2,422 नए मामले, 68 लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,422 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,69,696 तक पहुंच गयी।
भोपाल, 25 मई मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,422 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,69,696 तक पहुंच गयी।
राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से प्रदेश में 68 और व्यक्तियों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 7,686 हो गयी है।
यह जानकारी मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में सोमवार को कोविड-19 के 648 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 529 एवं जबलपुर में 115 नये मामले आये।
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 7,69,696 संक्रमितों में से अब तक 7,13,376 मरीज स्वस्थ हो गये हैं और 48,634 मरीजों का इलाज चल रहा है।
उन्होंने कहा कि मंगलवार को कोविड-19 के 7,373 रोगी स्वस्थ हुए हैं।
दिमो
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2021 09:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

