देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 240 नए मामले, तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 240 नए मामले आने के साथ ही संक्रमण की दर बढ़कर 0.35 हो गयी है। वहीं शहर में आज और 25 हजार लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए टीका लगाया गया।

नयी दिल्ली, तीन मार्च राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 240 नए मामले आने के साथ ही संक्रमण की दर बढ़कर 0.35 हो गयी है। वहीं शहर में आज और 25 हजार लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए टीका लगाया गया।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को 68,831 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 240 लोगों की रिपोर्ट में संक्रमण मिला। शहर में अभी तक 6,39,921 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। दिल्ली में फिलहाल 1,584 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है।

उसके अनुसार, शहर में अभी तक 6,27,423 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। राष्ट्रीय राजधानी में और तीन लोगों की मौत होने के साथ ही संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10,914 हो गई है।

प्रशासन ने बताया कि बुधवार को शहर में 13,794 वरिष्ठ नागरिकों सहित कुल 25,054 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 45 से 59 आयु वर्ग के 1,625 लोगों को टीका लगा।

अधिकारी ने बताया, ‘‘कुल 25,054 लोगों को टीका लगाया गया जिनमें से 13,794 लोगों की आयु 60 साल या उससे ज्यादा है।’’

उन्होंने बताया कि बुधवार को टीका लगाने के बाद चार लोगों में टीका लगने के हल्के प्रतिकूल प्रभाव दिखे। बुधवार को 346 जगहों पर टीकाकरण हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान