एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 24 नए मामले, संक्रमण दर 0.03 प्रतिशत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 24 नए मामले सामने आए, लेकिन इस दौरान महामारी से कोई मौत दर्ज नहीं की गई। इसके साथ ही दिल्ली में अब संक्रमण दर गिरकर 0.03 प्रतिशत रह गई है।

देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 24 नए मामले, संक्रमण दर 0.03 प्रतिशत

नयी दिल्ली, 24 सितंबर राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 24 नए मामले सामने आए, लेकिन इस दौरान महामारी से कोई मौत दर्ज नहीं की गई। इसके साथ ही दिल्ली में अब संक्रमण दर गिरकर 0.03 प्रतिशत रह गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार इस महीने कोविड-19 से तीन लोगों की मौत हुई है जो छह, 16 सितंबर और 17 सितंबर को दर्ज की गईं। दिल्ली में अब तक महामारी से 25,085 लोगों की मौत हुई है।

विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा कि शुक्रवार को महामारी के 24 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर गिरकर 0.03 प्रतिशत रह गई है।

इसने कहा कि बृहस्पतिवार को कुल 69,465 नमूनों की कोविड संबंधी जांच की गई जिनमें से 46,555 आरटी-पीसीआर तथा 22,910 रैपिड एंटीजन जांच थीं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दिल्ली में महामारी के अब तक 14,38,658 मामले सामने आए हैं जिनमें 14.13 लाख से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं।

दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 48 मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 0.07 प्रतिशत थी। इससे एक दिन पहले 30 मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 0.04 प्रतिशत थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2021 05:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).