एजेंसी न्यूज

प बंगाल में कोविड-19 के 24 नए मामले, मौतों की संख्या 12

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

प बंगाल में कोविड-19 के 24 नए मामले, मौतों की संख्या 12
जमात

कोलकाता, 19 अप्रैल पश्चिम बंगाल में चौबीस घंटे में कम से कम 24 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इस दौरान इस बीमारी से किसी की मौत होने की सूचना नहीं मिली है और अब तक मरने वालों की संख्या 12 ही है।

विभाग द्वारा रोजाना जारी होने वाले बुलेटिन के अनुसार रविवार तक 198 लोगों के अभी भी संक्रमित होने की खबर है जबकि 66 मरीज उपचार के बाद ठीक हो गए।

बुलेटिन में कहा गया कि पिछले चौबीस घंटे में राज्य में कोविड-19 की जांच के लिए 415 नमूने लिए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2020 10:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).