देश की खबरें | अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 24 नए मामले, दो और लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 24 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 6,844 हो गई। वहीं दो और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 103 हो गई।
पोर्ट ब्लेयर, 24 मई अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 24 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 6,844 हो गई। वहीं दो और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 103 हो गई।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान के क्रम में ये 24 नए मामले सामने आए।
उन्होंने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 268 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जिनमें से 260 लोग दक्षिण अंडमान जिले में और आठ उत्तर एवं मध्य अंडमान जिले में हैं।
उन्होंने बताया कि 32 और लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण से उबरे लोगों की संख्या बढ़कर 6,473 हो गई।
अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह प्रशासन ने अभी तक 3,83,265 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है, यहां संक्रमित होने की दर 1.79 प्रतिशत है।
अधिकारी ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक 1,20,801 से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लग चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2021 09:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

