देश की खबरें | गुजरात में कोविड-19 के 24 नए मामले आए, 74 ठीक हुए; कोई नई मौत नहीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में सोमवार को कोरोना वायरस के 24 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में अब तक हुए संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,24,517 हो गई, जबकि राज्य में कहीं भी कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
अहमदाबाद, 19 जुलाई गुजरात में सोमवार को कोरोना वायरस के 24 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में अब तक हुए संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,24,517 हो गई, जबकि राज्य में कहीं भी कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
विभाग ने बताया कि इसके अलावा, दिन में 74 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में ठीक हुए मरीजों की संख्या 8,13,998 हो गई।
विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि पिछले 24 घंटों में राज्य में कहीं से भी कोविड-19 संबंधी कोई नई मौत की सूचना नहीं मिली है, जिससे राज्य में मृतक संख्या 10,076 पर अपरिवर्तित रही।
विभाग ने कहा कि गुजरात में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 443 है, जिनमें से छह मरीजों की हालत गंभीर है।
गुजरात में मरीजों के ठीक होने की दर अब 98.72 प्रतिशत है।
स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि सोमवार को राज्यभर में 3,92,953 लोगों को कोविड-19-रोधी टीका लगाया गया, जिससे राज्य में अब तक दी गईं खुराक की कुल संख्या बढ़कर 2,97,34,497 हो गई।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों को कुल 2,19,997 टीके की खुराक दी गई।
केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव में कोरोना वायरस के छह नए मामले आए और एक मरीज ठीक हुए। इसके साथ, केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 10,577 हो गए और ठीक होने वालों की संख्या 10,550 हो गई।
अधिकारियों ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में अब 23 मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2021 10:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

