देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में 12 महिलाओं समेत 24 नक्सलियों ने समर्पण किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 12 महिलाओं समेत कुल 24 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया।
दंतेवाड़ा, 27 जनवरी छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 12 महिलाओं समेत कुल 24 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया।
पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि यह नक्सली दक्षिण बस्तर क्षेत्र में सक्रिय थे और इन्होंने मंगलवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस के सामने समर्पण कर दिया।
पल्ल्व ने कहा कि समर्पण करने वालों में से तीन के सिर पर एक-एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी।
अधिकारी ने कहा कि नक्सलियों ने “खोखली” माओवादी विचारधारा से निराश होकर समर्पण कर दिया।
उन्होंने कहा कि समर्पण करने वाले नक्सली, जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे पुनर्वास अभियान से भी प्रभावित थे।
समर्पण करने वालों में चिकपाल जंगलपाड़ा दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन के प्रमुख आयतु मुचाकी (31), चिकपाल स्कूलपाड़ा दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन के प्रमुख बामन डेंगा सोढ़ी (40) और कमली मड़कम (32) के सिर पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था।
अधिकारी ने कहा कि अन्य 21 नक्सली, निचले काडर के थे।
उन्होंने कहा कि समर्पण करने वालों को दस-दस हजार रुपये की तात्कालिक सहायता दी गई है तथा सरकार की समर्पण और पुनर्वास नीति के तहत उन्हें अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2021 01:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

