विदेश की खबरें | इक्वाडोर की जेल में हिसंक झड़प में 24 कैदियों की मौत, 48 अन्य घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इक्वाडोर की जेल सेवाओं ने एक बयान में बताया कि पुलिस और सेना करीब पांच घंटे बाद ग्वायाकिल क्षेत्रीय जेल पर स्थिति को नियंत्रित कर पाई।
इक्वाडोर की जेल सेवाओं ने एक बयान में बताया कि पुलिस और सेना करीब पांच घंटे बाद ग्वायाकिल क्षेत्रीय जेल पर स्थिति को नियंत्रित कर पाई।
गुआस के गवर्नर पाबलो अरोसेमेना ने जेल के बाहर एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है।
अधिकारियों ने बताया कि हिंसक झड़प में गोलियां भी चलीं, चाकू भी चलाए गए और विस्फोट भी हुए। जेल में ‘लॉस लोबोस’ और ‘लॉस चोनेरोस’ गिरोह के बीच यह हिंसक झड़प हुई।
टेलीविजन पर दिखाई जा रही तस्वीरों में कैदियों को जेल की खिड़कियों से गोलियां चलाते देखा जा सकता है।
गुआस सरकार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें जेल के एक हिस्से से छह रसोइयों को निकाले जाते देखा जा सकता है।
इससे पहले, देश की एक जेल में जुलाई में हुई हिंसक झड़प में 100 से अधिक कैदी मारे गए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2021 08:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

