COVID-19 Update: देश में कोविड के 236 नये मामले सामने आये, 3 मरीजों की मौत
भारत में कोविड-19 के 236 नये मामले सामने आये हैं, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,031 है. यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को दी. मंत्रालय की ओर से अद्यतन किये गए आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे की अवधि में तीन मरीजों की मौत हो गई, मृतकों में से एक कर्नाटक से और दो पश्चिम बंगाल से थे.
नयी दिल्ली, 23 जनवरी : भारत में कोविड-19 के 236 नये मामले सामने आये हैं, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,031 है. यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को दी. मंत्रालय की ओर से अद्यतन किये गए आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे की अवधि में तीन मरीजों की मौत हो गई, मृतकों में से एक कर्नाटक से और दो पश्चिम बंगाल से थे.
पांच दिसंबर, 2023 तक प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों की संख्या घटकर दहाई अंक में थी, लेकिन कोविड के नये स्वरूप के उभरने और ठंड के मौसम की स्थिति के बाद मामले फिर से बढ़ने लगे. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 31 दिसंबर, 2023 को एक दिन में 841 नये मामले सामने आए, जो मई 2021 में सामने आये मामलों की अधिकतम संख्या का 0.2 प्रतिशत है. कुल उपचाराधीन मरीजों में से अधिकांश (लगभग 92 प्रतिशत) घर पर पृथकवास में हैं. यह भी पढ़ें : COVID-19 Update: भारत में कोविड के 313 नये मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,041 हुई
सूत्रों ने कहा, ‘‘वर्तमान में उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि जेएन.1 उपस्वरूप की वजह से न तो नए मामलों में तेज वृद्धि हो रही है और न ही अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों और मृत्यु दर में वृद्धि हो रही है.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2024 03:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

