देश की खबरें | दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 231 नए मामले, 10 मरीजों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 231 नए मामले सामने आए और 10 अन्य मरीजों की मौत हो गई।
नयी दिल्ली, 19 जनवरी दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 231 नए मामले सामने आए और 10 अन्य मरीजों की मौत हो गई।
इस बीच, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि वर्तमान में राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के हालात नियंत्रण में प्रतीत होते हैं।
राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को संक्रमण के 161 मामले सामने आए थे जोकि पिछले करीब नौ महीने में एक दिन में सामने आए नए मामलों में सबसे कम रहा।
अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को सामने आए नए मामलों के बाद शहर में अब तक संक्रमण के 6.32 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं जबकि अब तक इस घातक वायरस से 10,764 लोगों की मौत हुई है।
जैन ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, '' संक्रमण के नए मामलों और उपचाराधीन मामले, दोनों की ही संख्या में खासी कमी आई है। अब दिल्ली में हालात काफी नियंत्रण में प्रतीत होते हैं।''
वहीं, शहर में मंगलवार को उपचाराधीन मामलों की संख्या 2,334 रही जबकि संक्रमण की दर 0.32 फीसदी थी।
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 72,441 नमूनों की परीक्षण किया गया, जिनमें 231 नमूनों में संक्रमण की पुष्टि हुई।
इसके मुताबिक, शहर में अब तक संक्रमण के 6,32,821 मामले सामने आ चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2021 06:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

