हरियाणा के पलवल में 23 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पीड़िता ने 12 मई को पलवल पुलिस में शिकायत देते हुए इस वारदात में शामिल 20-22 आरोपियों के नाम बताए.
पीड़िता ने 12 मई को पलवल पुलिस में शिकायत देते हुए इस वारदात में शामिल 20-22 आरोपियों के नाम बताए. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवती का परिवार वर्तमान में उत्तर प्रदेश में रह रहा है. मूल रूप से ये उत्तराखंड के देहरादून के निवासी हैं. पलवल में हसनपुर के थाना प्रभारी राजेश ने फोन पर बताया कि युवती पिछले कुछ समय से दिल्ली के बदरपुर इलाके में रह रही थी.
थाना प्रभारी ने कहा कि मुख्य आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिए युवती से दोस्ती की और उससे शादी का वादा किया. Maharashtra: ठाणे जिले में नाबालिग से बलात्कार के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार.
तीन मई को युवती उससे होडल मिलने पहुंची. राजेश ने बताया कि आरोपी और पीड़िता ने साथ खाना-पीना किया जिसके बाद वह उसे लेकर गांव की एक ट्यूबवैल पर गया, जहां दूसरे आरोपी उसे मिले.
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वे उसका अपहरण कर पास के जंगल में ले गए और उससे सामूहिक दुष्कर्म किया. अगली सुबह आरोपी उसे लेकर बदरपुर पहुंचे और वहां छोड़कर फरार हो गए.
थाना प्रभारी के अनुसार महिला ने एक वकील से संपर्क कर इस घटना के नौ दिन बाद पुलिस में शिकायत की है.
राजेश ने कहा "हमने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी है. मामले में प्राथमिकी पहले ही दर्ज की जा चुकी है और आगे की जांच जारी है. ''
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2021 09:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

