एजेंसी न्यूज

महाराष्ट्र में अब तक 23 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आ चुके

एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि इनमें से 15

महाराष्ट्र में अब तक 23 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आ चुके
जमात

मुंबई, 16 अप्रैल महाराष्ट्र में अब तक कम से कम 23 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि इनमें से 15

पुलिसकर्मी मुंबई में पदस्थ हैं।

कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में पुलिसकर्मी भी उन योद्धाओं में शामिल हैं जो आगे रहकर काम कर रहे हैं।

अधिकारी ने कहा कि 22 मार्च से अब तक कम से कम सात पुलिस अधिकारी और 16 कांस्टेबल संक्रमित पाये गए हैं।

उन्होंने कहा कि इन सभी का राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2020 09:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).