देश की खबरें | प्रयागराज नगर निगम के लिए दोपहर तीन बजे तक 23 प्रतिशत मतदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रयागराज नगर निगम में 100 वार्डों के लिए बृहस्पतिवार को दोपहर तीन बजे तक 23 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया, वहीं नगर पंचायत के लिए 39.23 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

प्रयागराज, चार मई प्रयागराज नगर निगम में 100 वार्डों के लिए बृहस्पतिवार को दोपहर तीन बजे तक 23 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया, वहीं नगर पंचायत के लिए 39.23 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

शहर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के अति संवेदनशील इलाके चकिया, करेली, खुल्दाबाद में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान चल रहा है। इन इलाकों में भारी पुलिस बलों की तैनाती के बीच मुस्लिम महिलाएं बुर्का में मतदान करती नजर आईं।

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पिछले महीने पुलिस सुरक्षा में हत्या के बाद इन इलाकों में मतदान के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरते हुए अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की है और 67 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महर्षि वाल्मिकी विद्यालय में मतदान करने के बाद कहा, ‘‘नगर निकाय चुनाव 2023 के अंतर्गत आज अपने क्षेत्र की सुरक्षा, समृद्धि और विकास के लिए प्रयागराज में मतदान किया। लोकतंत्र के महापर्व में आप भी सहभागी बनें और प्रदेश में विकास के लिए भारी संख्या में मतदान करें।’’

शहर पश्चिमी से विधायक और पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सिविल लाइंस स्थित गर्ल्स हाईस्कूल एंड कालेज में मताधिकार का इस्तेमाल करने के बाद कहा, भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास और बढ़ा है। प्रयागराज में कानून व्यवस्था जनता के लिए एक बड़ा विषय है। मुझे लगता है कि अबकी बार भाजपा के पक्षा में अधिक मत पड़ेंगे।’’

जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने बताया कि सभी जगह शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है। संवेदनशील मतदान केंद्रोंपो के लिहाज से 67 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now