एजेंसी न्यूज

उत्तर प्रदेश के आगरा में कोविड-19 के 23 नये मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 700 के पार

आगरा के जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने यह जानकारी दी। वहीं एसएन मेडिकल कॉलेज के एक जूनियर डॉक्टर के भी कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

उत्तर प्रदेश के आगरा में कोविड-19 के 23 नये मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 700 के पार
जमात

आगरा, नौ मई उत्तर प्रदेश के आगरा में कोविड-19 के 23 नये मामले आने के साथ जिले में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 701 हो गई है।

आगरा के जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने यह जानकारी दी। वहीं एसएन मेडिकल कॉलेज के एक जूनियर डॉक्टर के भी कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

आगरा में शुक्रवार यानी आठ मई को कोरोना वायरस के 23 नये मामले सामने आए हैं। इन संक्रमितों को अलग-अलग पृथक वार्ड में भर्ती किया जा रहा है।

जिला प्रशासन के मुताबिक आगरा में धूलिया गंज क्षेत्र के पति-पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही एसएन के एक जूनियर डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव है। एसएन के ही एक और कर्मचारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है।

कर्मचारी को हिंदुस्तान कॉलेज के पृथकवास वार्ड में भर्ती किया गया है। छीपीटोला निवासी गर्भवती महिला ने डिलीवरी से पहले जांच कराई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।

आवास विकास कालोनी, रावली क्षेत्र के दो लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जिला प्रशासन के मुताबिक आगरा में 303 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल में छुट्टी दे दी गई है। इस समय 350 से अधिक संक्रमित उपचाराधीन हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2020 06:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).