नासिक में कोरोना वायरस से 23 और संक्रमित, कुल मामले 890 पहुंचे
स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी एक बयान में शुक्रवार को बताया गया कि इन मामलों में मालेगांव के 11 और नासिक के आठ मामले हैं। शेष चार मरीज जिले के बाहर के हैं, लेकिन उनका इलाज यहां चल रहा था।
नासिक, 22 मई महाराष्ट्र के नासिक जिले में कोरोना वायरस से 23 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद जिले में संक्रमितों की तादाद बढ़कर 890 हो गई है।
स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी एक बयान में शुक्रवार को बताया गया कि इन मामलों में मालेगांव के 11 और नासिक के आठ मामले हैं। शेष चार मरीज जिले के बाहर के हैं, लेकिन उनका इलाज यहां चल रहा था।
सभी की रिपोर्ट बृहस्पतिवार शाम को आई।
बयान में बताया गया है कि नए मामलों के बाद महाराष्ट्र के इस जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 890 पहुंच गई।
बयान में कहा गया है कि मालेगांव से ही 684 मामले आए हैं। नासिक शहर से 59 और जिले के अन्य हिस्सों से 111 मामले आए हैं। जिले के बाहर के 36 मरीज हैं, जिनका यहां के अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
इसमें बताया गया है कि 654 मरीज संक्रमण से ठीक हो चुके हैं जिनमें से 504 मालेगांव के हैं।
जिले में 46 मरीजों की मौत हुई है, जिनमें से 43 की मौत मालेगांव में हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2020 11:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

