देश की खबरें | हरियाणा में कोविड-19 से 23 और लोगों की मौत, संक्रमण के कुल मामलों की संख्या ढाई लाख के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में कोविड-19 से 23 और लोगों की मौत होने से इस महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 2,699 हो गई है। वहीं, राज्य में संक्रमण के 1,065 नए मामले सामने आने के साथ बीमारी की चपेट में आए लोगों की संख्या ढाई लाख के आंकड़े को पार कर गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 11 दिसंबर हरियाणा में कोविड-19 से 23 और लोगों की मौत होने से इस महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 2,699 हो गई है। वहीं, राज्य में संक्रमण के 1,065 नए मामले सामने आने के साथ बीमारी की चपेट में आए लोगों की संख्या ढाई लाख के आंकड़े को पार कर गई है।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक राज्य में महामारी से पीड़ित 23 और लोगों ने दम तोड़ दिया जिससे कोरोना वायरस संक्रमण के चलते मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर शुक्रवार को 2,699 हो गई।

यह भी पढ़े | Mumbai: सैंडहर्स्ट रोड स्टेशन पर महिला की जान बचाने के लिए ट्रैक पर कूदा RPF का जवान, देखिए VIDEO.

इसमें कहा गया कि इसके साथ ही राज्य में महामारी के 1,065 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या अब 2,50,394 हो गई है।

बुलेटिन में कहा गया कि महेंद्रगढ़ तथा हिसार जिलों में चार-चार, गुरुग्राम तथा फरीदाबाद जिलों में तीन-तीन और लोगों की मौत संक्रमण के चलते हुई है।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा, फसल के साथ बिजली भी पैदा करेंगे किसान.

इसमें कहा गया कि गुरुग्राम में संक्रमण के 296 और फरीदाबाद में 211 नए मामले सामने आए हैं।

हरियाणा में इस समय कोविड-19 के 10,686 उपचाराधीन मामले हैं और लोगों के ठीक होने की दर 94.65 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान