देश की खबरें | आस्ट्रेलिया दौरे के लिये 23 - 25 सदस्यों की टीम चुनने की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. साल के अंत में होने वाले आस्ट्रेलियाई दौरे के लिये जब तक विशाल भारतीय टीम की घोषणा नहीं हो जाती, कम से कम तब तक तीन निवर्तमान चयनकर्ताओं देवांग गांधी, जतिन परांजपे और शरणदीप सिंह के बने रहने की संभावना है ताकि निरंतरता सुनिश्चित रहे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, पांच सितंबर साल के अंत में होने वाले आस्ट्रेलियाई दौरे के लिये जब तक विशाल भारतीय टीम की घोषणा नहीं हो जाती, कम से कम तब तक तीन निवर्तमान चयनकर्ताओं देवांग गांधी, जतिन परांजपे और शरणदीप सिंह के बने रहने की संभावना है ताकि निरंतरता सुनिश्चित रहे।

गांधी, परांजपे और सिंह का चार साल का कार्यकाल (तीन प्लस एक) 30 सितंबर को खत्म हो रहा है लेकन भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अभी उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेने की संभावना नहीं है बल्कि वह मौजूदा समिति के साथ ही बना रहेगा।

यह भी पढ़े | Chemical layer Mask: लोगों के बीच आ गया केमिकल लेयर वाला मास्क, कोरोना महामारी से बचने में मिलेगी मदद.

पीटीआई इस बात की पुष्टि कर सकता है कि क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) को जल्द खाली होने वाले इन तीन पदों के लिये साक्षात्कार कराने के संबंध में बोर्ड से अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है। इस समिति में मदन लाल (अध्यक्ष), रूद्र प्रताप सिंह और सुलक्षणा नायक शामिल हैं।

बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘‘हां, सीएसी को अभी तक कोई सूचना नहीं भेजी गयी है। निश्चित रूप से कोविड-19 लॉकडाउन ने सभी योजनाओं को अव्यवस्थित कर दिया है और अब ध्यान इंडियन प्रीमियर लीग पर है। साथ ही अभी कोई घरेलू क्रिकेट भी नहीं खेला जा रहा है। ’’

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: चुनावी अभियान में दम भरने के लिए लालू के बेटे तेजप्रताप ने दिया नया नारा, ट्विटर पर लिखा- रहो तैयार, क्योंकि तेजस्वी के नेतृत्व में चमकेगा बिहार.

बीसीसीआई के अंदर ही एक विचार यह चल रहा है कि आईपीएल के शुरू होने से बेहतर यही होगा कि पैनल के तीनों निवर्तमान सदस्यों को कम से कम ऐसे ही बरकरार रखा जाये, जब तक आस्ट्रेलिया के लिये टीम घोषित नहीं हो जाती।

टीम की घोषणा अक्टूबर के दूसरे और तीसरे हफ्ते के बीच होगी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘अगर आप देखो तो एमएसके प्रसाद और गगन खोड़ा की जगह सितंबर 2019 में नहीं बल्कि मार्च 2020 में लाया गया। अगर देवांग, जतिन और शरणदीप आस्ट्रेलिया श्रृंखला के लिये सुनील और हरविंदर की मदद करते हैं और शायद इंग्लैंड श्रृंखला के लिये भी, तो इसमें कोई नुकसान नहीं है। ’’

सूत्र ने कहा, ‘‘उन्होंने घरेलू क्रिकेट में खिलाड़ियों को अच्छी तरह देखा है और उन्हें ‘बेंच स्ट्रेंथ’ का अच्छी तरह पता है। ’’

उच्चतम न्यायालय की बीसीसीआई की अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह के लिये ‘कूलिंग ऑफ पीरियड’ में छूट देने की याचिका पर सुनवाई भी एक अन्य कारण है।

नए चयनकर्ताओं की घोषणा पारंपरिक रूप से आम सालाना बैठक के दौरान होती है क्योंकि चयन पैनल बीसीसीआई की उप-समिति है।

स्वास्थ्य सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई आस्ट्रेलिया के लिये विशाल टीम भेजना चाहेगा जिसमें 23 से 25 खिलाड़ी शामिल हों।

इसकी जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘यह तार्किक ही हेागा कि कम से कम 23 से 25 खिलाड़ियों की टीम चुनी जाये जैसा पाकिस्तान और वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड दौरे के लिये किया। बाहर से नेट गेंदबाजों को बुलाने की कोई जरूरत नहीं है और अगर भारत ए टीम के खिलाड़ी भी जाते हैं तो इससे बायो-बबल में चार दिवसीय प्रथम श्रेणी मैच कराने में मदद मिलेगी। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड