एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,298 नये मामले, 12 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,298 नये मामले सामने आये जबकि संक्रमण से 12 मरीजों मौत हुई है।

देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,298 नये मामले, 12 मरीजों की मौत

जयपुर, सात फरवरी राजस्थान में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,298 नये मामले सामने आये जबकि संक्रमण से 12 मरीजों मौत हुई है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सोमवार शाम तक पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस से 2298 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

नए मामलों में राजधानी जयपुर में 403, जोधपुर में 239, झुंझुनूं में 131, अलवर में 123, राजसमंद में 114, भीलवाड़ा में 105 और पाली में 104 संक्रमित शामिल हैं।

आंकड़ों के अनुसार, राज्य में और 7,299 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए हैं। फिलहाल राज्य में कोविड के 40,880 मरीज उपचाराधीन हैं।

विभाग के अनुसार, संक्रमण से 12 लोगों की मौत हुई है जिनमें जयपुर-झालावाड़ और सीकर में दो-दो जबकि अजमेर, अलवर, बांसवाडा, भरतपुर, बीकानेर और कोटा में एक-एक मौत हुई है।

राज्य में इस घातक संक्रमण में अब तक कुल 9,391 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2022 11:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).