देश की खबरें | ओडिशा में कोविड-19 के 229 नये मामले, तीन मरीजों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 229 नये मामले सामने आये, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 10,46,317 हो गयी। नये संक्रमितों में 29 बच्चे एवं किशोर भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
भुवनेश्वर, 18 नवंबर ओडिशा में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 229 नये मामले सामने आये, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 10,46,317 हो गयी। नये संक्रमितों में 29 बच्चे एवं किशोर भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में संक्रमण से तीन और मरीजों की मौत हो गयी, जिससे कोविड-19 महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 8,386 हो गयी है।
अधिकारी के अनुसार, संक्रमण के नये मामले राज्य के 19 जिलों में सामने आए जबकि 11 जिलों से कोई भी नया मामला सामने नहीं आया। खुर्दा जिले में सर्वाधिक 113 नये रोगी मिले। राजधानी भुवनेश्वर भी इसी जिले का हिस्सा है। इसके बाद कटक में 18 नये मामले सामने आए।
राज्य में बुधवार को कोविड-19 के 226, मंगलवार को 206 और सोमवार को 185 नये मामले सामने आये थे। अधिकारी के मुताबिक, बुधवार को 57,649 नमूनों की जांच होने के बाद 229 नये मरीजों का पता चला। राज्य में अबतक 2.30 करोड़ से अधिक कोविड-19 जांच हो चुकी हैं। राज्य में संक्रमण दर 4.53 फीसदी है।
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में अभी 2,616 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 10,35,262 लोग अब तक संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान 276 मरीज ठीक हुये हैं।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अब तक 1,39,58,009 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की दोनों खुराक दी जा चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2021 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

