देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 226 नए मामले, तीन और लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 226 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24,093 हो गई।
ईटानगर, 24 मई अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 226 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24,093 हो गई।
राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. एल जम्पा ने बताया कि कैपिटल कॉम्प्लैक्स क्षेत्र, तवांग और वेस्ट सियांग जिले में संक्रमण के कारण एक-एक व्यक्ति की मौत के बाद राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 98 हो गई। इन तीनों लोगों की मौत चिकित्सकीय केन्द्र में इलाज के दौरान हुई।
उन्होंने बताया कि नए 226 मामलों में से चांगलांग जिले में 58 मामले, कैपिटल कॉम्प्लैक्स क्षेत्र में 41 मामले, लोअर दिबांग वैली में 27, वेस्ट कामेंग में 20, तवांग में 18, लोअर सुबनसिरी में 17, अंजॉ में 11, नामसाई में सात, ईस्ट सियांग में छह, कुरुंग कुमे, अपर सुबनसिरी में पांच पांच, लोहित में चार, पापुमपरे, लेपारादा, लोअर सियांग तथा शि-योमी जिले में एक-एक नया मामला सामने आया।
डॉ. जाम्पा ने बताया कि नए मामलों में से 215 मामले ‘रैपिड एंटीजन’ जांच, सात आरटी-पीसीआर और चार ‘ट्रूनैट’ जांच में सामने आये। वहीं, 260 और लोगों के ठीक होने के बाद राज्य में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 21,096 हो गई।
अधिकारी ने बताया कि राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 87.56 प्रतिशत और नमूनों के संक्रमित पाए जाने की दर 7.5 प्रतिशत है।
राज्य में अभी 2,899 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रह है।
डॉ. जम्पा ने बताया कि राज्य में अभी तक कुल 5,33,126 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।
इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि जनवरी में शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद से अभी तक राज्य में 3,29,892 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए गए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2021 11:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

