देश की खबरें | मप्र में भाजपा सरकार के 220 महीनों के शासन में 225 घोटाले हुए : प्रियंका गांधी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के प्रचार अभियान की सोमवार को जबलपुर में एक रैली से शुरुआत की और शिवराज सिंह चौहान सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने और नौकरियां उपलब्ध कराने में विफल रहने का आरोप लगाया।

जबलपुर, 12 जून कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के प्रचार अभियान की सोमवार को जबलपुर में एक रैली से शुरुआत की और शिवराज सिंह चौहान सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने और नौकरियां उपलब्ध कराने में विफल रहने का आरोप लगाया।

उन्होंने व्यापमं, राशन वितरण में कथित भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के 220 महीनों के शासन में 225 ‘‘घोटाले’’ हुए हैं।

कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘‘ पिछले तीन वर्षों में भाजपा सरकार द्वारा राज्य में केवल 21 सरकारी नौकरियां प्रदान की गईं। जब यह आंकड़ा मेरे संज्ञान में लाया गया, तो मैंने अपने कार्यालय से तीन बार इसकी जांच करने को कहा और पाया कि यह एक तथ्य है।’’

प्रियंका ने 28 मई को उज्जैन के महाकाल लोक कॉरिडोर में तेज हवा से छह मूर्तियों को नुकसान होने संबंधी घटना का हवाला देते हुए कहा कि चौहान सरकार ने तो देवताओं को भी नहीं बख्शा ।

महाकाल लोक के पहले चरण का उद्घाटन पिछले साल अक्टूबर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था।

प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में 900 मीटर लंबा गलियारा 856 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है और पहले चरण में 351 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

भाजपा के ‘डबल इंजन सरकार’ के दावे पर तंज करते हुए प्रियंका ने कहा, ‘‘हमने कई डबल और ट्रिपल इंजन वाली सरकारें देखी हैं, लेकिन हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक के लोगों ने चुनावों में इसका करारा जवाब दिया है।’’

भारतीय जनता पार्टी केंद्र और प्रदेश में एक ही पार्टी की सरकार को ‘‘डबल इंजन की सरकार’’ कहती है और दावा करती है कि ऐसा होने पर लोगों को विकास का लाभ मिलता है।

कांग्रेस छोड़ कर भाजपा का दामन थामने के बाद केंद्रीय मंत्री बने ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम लिए बिना प्रियंका ने उन पर कटाक्ष किया और कहा कि मध्य प्रदेश में कुछ नेताओं ने सत्ता के लिए पार्टी की विचारधारा को त्याग दिया।

सिंधिया के वफादार विधायकों ने मार्च 2020 में कांग्रेस छोड़ दी थी जिसके कारण मध्यप्रदेश में कमलनाथ की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार गिर गई और शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में फिर से भाजपा की सरकार बनी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर