देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 223 नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 223 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में कोविड-19 से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 13,593 तक पहुंच गयी।
भोपाल, 30 जून मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 223 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में कोविड-19 से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 13,593 तक पहुंच गयी।
राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से आठ और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 572 हो गयी है।
यह भी पढ़े | बिहार में आसमानी बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत: 30 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
मध्यप्रदेश सरकार के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर एवं भोपाल में तीन—तीन और उज्जैन एवं राजगढ़ में एक—एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’
उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 229 मौत इन्दौर में हुई है। उज्जैन में 71, भोपाल में 97, बुरहानपुर में 23, खंडवा में 17, खरगोन में 15, सागर में 21, जबलपुर में 14, देवास में 10, मंदसौर में नौ और नीमच में सात लोगों की मौत हुई है। बाकी मौत अन्य जिलों में हुई हैं।’’
यह भी पढ़े | SBI ग्राहक ध्यान दें! 1 जुलाई से ATM से कैश निकालना हो जाएगा महंगा, यहां पढ़ें डिटेल्स.
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 13,593 संक्रमितों में से अब तक 10,335 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 2,626 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में मंगलवार को कोविड—19 के सबसे अधिक 59 नये मामले मुरैना जिले में आये हैं, जबकि इंदौर में 45 एवं भोपाल में 25 नये मामले आये।
उन्होंने कहा कि मंगलवार को 196 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 52 जिलों में अब तक कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये हैं।
अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 1,106 निषिद्ध क्षेत्र हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2020 09:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

