देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 22 नक्सली ढेर, एक जवान की भी मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर जिलों में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 22 नक्सली मारे गए। इस दौरान एक जवान की भी मौत हो गयी। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
बीजापुर, 20 मार्च छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर जिलों में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 22 नक्सली मारे गए। इस दौरान एक जवान की भी मौत हो गयी। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों के सीमावर्ती क्षेत्र में तथा कांकेर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 22 नक्सली मारे गए।
उन्होंने बताया कि बीजापुर जिले में 18 नक्सली मारे गए वहीं एक जवान की भी मौत हो गयी, जबकि कांकेर जिले में चार अन्य नक्सली मारे गए।
उन्होंने बताया कि बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों के संयुक्त दल को गंगालूर थाना से नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था।
अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान आज सुबह सात बजे से नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी जारी है।
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के साथ 18 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। इस घटना में बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के एक जवान की मौत हो गयी।
अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में मुठभेड़ और खोजी अभियान जारी है।
कांकेर जिले के पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला ने बताया कि सुबह कांकेर और नारायणपुर जिलों की सीमा पर जंगल में एक और मुठभेड़ हुई, जब डीआरजी और सीमा सुरक्षा बल की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर थी।
उन्होंने बताया कि कार्रवाई के बाद चार नक्सलियों के शवों के अलावा स्वचालित हथियार भी बरामद किए गए।
इस साल अब तक राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में 105 नक्सली मारे गए हैं। इनमें से 89 नक्सली बस्तर संभाग में बीजापुर और कांकेर सहित सात जिलों में मारे गए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2025 03:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

