एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में कोरोना से 22 और मरीजों की मौत, 5,052 नये संक्रमित मिले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में बुधवार को कोरोना संक्रमण से 22 और मरीजों की मौत हो गई तथा 5,052 नये संक्रमित पाये गये हैं।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में कोरोना से 22 और मरीजों की मौत, 5,052 नये संक्रमित मिले

लखनऊ, दो फरवरी उत्तर प्रदेश में बुधवार को कोरोना संक्रमण से 22 और मरीजों की मौत हो गई तथा 5,052 नये संक्रमित पाये गये हैं।

बुधवार को जारी सरकारी बयान के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के अंदर 5,052 नये मरीजों के सामने आने के साथ ही अब तक कुल 20,29,216 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। राज्य में गुजरे 24 घंटे में 22 मरीजों की मौत के साथ ही अब तक कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 23,254 हो गयी है।

सरकार का कहना है कि पिछले 24 घंटे में गाजियाबाद, बिजनौर, पीलीभीत, कुशीनगर में दो-दो मरीजों की मौत हुई जबकि गौतमबुद्धनगर, झांसी, वाराणसी, कानपुर नगर, मेरठ, गोरखपुर, आगरा, आजमगढ़, सुलतानपुर, अंबेडकरनगर, बस्ती, चंदौली, मऊ और श्रावस्ती में एक-एक मरीज की जान गयी।

बयान के अनुसार राज्य में इस समय 41,795 मरीज उपचाराधीन हैं। पिछले 24 घंटे में 10,398 मरीज स्वस्थ हुए हैं और अब तक 19,64,167 कोरोना संक्रमित संक्रमण मुक्‍त हो चुके हैं।

राज्‍य में पिछले 24 घंटे के अंदर दो लाख तीन हजार से अधिक कोरोना नमूनों का परीक्षण किया गया जबकि अब तक नौ करोड़ 98 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है।

आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2022 01:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).