विदेश की खबरें | नेपाल में भूस्खलन में 22 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के बाद हुए कई भूस्खलनों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गयी है। गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

काठमांडू, 10 जुलाई नेपाल में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के बाद हुए कई भूस्खलनों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गयी है। गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

भूस्खलन से तीन बच्चों समेत सात लोगों की जान चली गयी।

यह भी पढ़े | WHO ने कोविड-19 के वायु संक्रमण की पुष्टि करते हुए जारी की ये नई गाइडलाइन्स, कहा- अभी और शोध की जरूरत है.

पुलिस ने बताया कि कास्की जिले में सात लोगों की भूस्खलन के कारण जान चली गयी जिनमें पांच लोग पोखरा शहर में सारंगकोट इलाके में भूस्खलन से एक घर जमींदोज हो जाने से मारे गये।

पुलिस ने बताया कि इसी हादसे में करीब 10 लोग घायल भी हो गए और अलग-अलग अस्पतालों में उनका इलाज जारी है।

यह भी पढ़े | प्रधानमंत्री के. पी शर्मा ओली के भविष्य पर फैसला, नेपाल की सत्तारूढ़ पार्टी की बैठक एक हफ्ते के लिए स्थगित.

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात को दो अलग-अलग स्थानों पर भूस्खलन हुए। लामजुंग जिले के वेसीशहर में भूस्खलन होने से एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। वहीं रुकुम जिले के आठबिसकोट में दो अन्य लोगों की मौत हो गयी।

म्याग्दी जिले में भूस्खलन में तीन लोगों की जान चली गयी।

मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि इस बीच, जाजरकोट जिले में भूस्खलन के दौरान लापता हो गये 12 लोगों में से सात लोगों के शव मिल गये हैं जिनमें 10 साल का एक बच्चा भी शामिल है।

म्याग्दी जिले में भी सात लोग लापता हैं। उनका घर भी भूस्खलन में बह गया था।

इस बीच जोगीमारा क्षेत्र में हुए एक भूस्खलन से पश्चिमी नेपाल में पृथी राजमार्ग बाधित हो गया।

देश में पिछले 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण नारायणी और अन्य प्रमुख नदियां उफान पर हैं।

मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिन तक मानसून की बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\