एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 219 नए मामले, दो लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 219 नए मामले सामने आने के साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 2,54,886 पहुंच गयी।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 219 नए मामले, दो लोगों की मौत

भोपाल, 30 जनवरी मध्यप्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 219 नए मामले सामने आने के साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 2,54,886 पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से दो और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 3,807 हो गयी है।

मध्यप्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से भोपाल और अनूपपुर में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 924 लोगों की मौत इंदौर में हुई है, जबकि भोपाल में 610, उज्जैन में 104, सागर में 149, जबलपुर में 251 एवं ग्वालियर में 225 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के 34 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 82 नये मामले आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 2,54,886 संक्रमितों में से अब तक 2,48,319 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 2,760 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि शनिवार को 283 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

मध्यप्रदेश में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार को 52,195 लोगों को टीका लगाया गया। इसके साथ ही इस अभियान के तहत अब तक प्रदेश में 2,98,761 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2021 11:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).