एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के 2174 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान तीन और व्यक्ति की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 1598 पहुंच गई। वहीं, संक्रमण के 2174 नए मामले सामने आने के बाद अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,76,004 हो गयी।

देश की खबरें | बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के 2174 नए मामले

पटना, नौ अप्रैल बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान तीन और व्यक्ति की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 1598 पहुंच गई। वहीं, संक्रमण के 2174 नए मामले सामने आने के बाद अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,76,004 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से भागलपुर, जहानाबाद एवं नवादा जिले में एक-एक मरीज की मौत हो गई।

बिहार में बृहस्पतिवार अपराह्न चार बजे से शुकवार चार बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 2174 नए मामले प्रकाश में आए, जिनमें प्रदेश की राजधानी पटना में सबसे अधिक 661 प्रकाश में आए हैं।

पिछले साल कोरोना महामारी की शुरूआत होने से लेकर अबतक बिहार में इससे संक्रमित होने वालों की संख्या 2,76,004 पहुंच गयी है, जिनमें से 2,65,048 मरीज ठीक हुए। इनमें पिछले 24 घंटे के भीतर ठीक हुए 318 मरीज भी शामिल हैं।

बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 90,751 नमूनों की जांच की गयी। राज्य में अब तक 2,43,75,830 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

बिहार में वर्तमान में 9357 मरीज उपचाराधीन हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2021 11:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).