देश की खबरें | दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,146 नए मामले, आठ मरीजों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 2,146 नए मामले सामने आए और आठ मरीजों की मौत हो गई जबकि संक्रमण दर 17.83 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।
नयी दिल्ली, 10 अगस्त दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 2,146 नए मामले सामने आए और आठ मरीजों की मौत हो गई जबकि संक्रमण दर 17.83 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।
राष्ट्रीय राजधानी में 180 दिन के बाद कोविड-19 के कारण इतने मरीजों की मौत हुई है। इससे पहले 13 फरवरी को दिल्ली में कोविड-19 के कारण 12 मरीजों की मौत हुई थी।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में दिल्ली में 12,036 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी।
स्वास्थ्य विभाग ने अपने ताजा बुलेटिन में कहा है कि बुधवार को नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 19,75,540 हो गई। वहीं, आठ और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 26,351 हो गयी।
बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 8,205 है। दिल्ली में 5,549 मरीज घर पर ही रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग की बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में कोविड-19 के मरीजों के लिए निर्धारित 9,405 बिस्तरों में से 536 बिस्तरों पर मरीज हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2022 11:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

