देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 2,138 नए मामले, आठ लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,138 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण से आठ मरीजों की मौत हो गयी।
मुंबई, 27 जुलाई महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,138 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण से आठ मरीजों की मौत हो गयी।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 80,39,319 हो गए वहीं मृतक संख्या 1,48,088 पर पहुंच गयी। राज्य में संक्रमण के 13,943 उपचाराधीन मामले हैं।
संक्रमण के नए मामलों में पुणे सर्कल में सबसे अधिक 673, मुंबई सर्कल में 508, नागपुर सर्कल में 434, नासिक सर्कल के 188, अकोला सर्कल में 128, कोल्हापुर सर्कल में 89, लातूर सर्कल में 71 और औरंगाबाद सर्कल में 47 मामले सामने आए।
विभाग के अनुसार पुणे सर्कल में चार मरीज ,मुंबई सर्कल में दो और अकोला तथा कोल्हारपुर सर्कल में एक-एक मरीज की मौत हो गयी।
बुधवार को 2,279 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 78,77,288 हो गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2022 09:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

