एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | झारखंड में कोविड-19 के 211 नये मामले सामने आये, तीन और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से तीन और व्यक्तियों की मौत हो गयी जिससे राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 1007 हो गयी। वहीं संक्रमण के 211 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 112332 हो गयी।

देश की खबरें | झारखंड में कोविड-19 के 211 नये मामले सामने आये, तीन और मरीजों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रांची, 18 दिसंबर झारखंड में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से तीन और व्यक्तियों की मौत हो गयी जिससे राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 1007 हो गयी। वहीं संक्रमण के 211 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 112332 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमित तीन और मरीजों की मौत हो गयी जिससे राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 1007 हो गयी।

इसके अलावा राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के पिछले चौबीस घंटे में 211 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 112332 हो गयी।

झारखंड राज्य के 112332 संक्रमितों में से 109696 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 1629 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है जबकि 1007 की मौत हो गई है।

पिछले चौबीस घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित तीन और मरीजों की मौत हो गयी जिनमें से दो राजधानी रांची के और एक धनबाद का था।

आज कुल 20429 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 211 संक्रमित पाये गये। इन संक्रमितों में रांची में 99, पूर्वी सिंहभूम में 32 एवं बोकारो में 23 लोग संक्रमित पाये गये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2020 10:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).