देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 211 नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 211 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या 9,849 तक पहुंच गयी।
भोपाल, नौ जून मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 211 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या 9,849 तक पहुंच गयी।
राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से छह और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मृतकों की संख्या 420 हो गयी है।
यह भी पढ़े | कोरोना महामारी: बिहार में तेजी के साथ बढ़ रहा है कोविड-19 के मामले.
यह जानकारी मध्यप्रदेश के एक अधिकारी ने दी है।
अधिकारी ने कहा, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में दो और भोपाल, जबलपुर, बुरहानपुर एवं शाजापुर में एक—एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’
उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 159 मौत इंदौर में हुई है। उज्जैन में 64, भोपाल में 65, बुरहानपुर में 19, खंडवा में 17, खरगोन में 13, सागर में 12, जबलपुर में 11, देवास एवं मंदसौर में नौ—नौ लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के कुल 52 में से 51 जिलों के लोग अब तक कोविड—19 से संक्रमित पाये गये हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य में कुल 1,112 निषिद्ध क्षेत्र हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2020 11:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

