देश की खबरें | जोधपुर उपद्रव के मामले में 211 गिरफ्तार, कर्फ्यू जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के जोधपुर में ईद के मौके पर हुए उपद्रव के सिलसिले में अब तक 211 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि शहर में बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन कर्फ्यू जारी रहा। पुलिस के अनुसार शहर में स्थिति नियंत्रण में और शांतिपूर्ण है।

जयपुर, पांच मई राजस्थान के जोधपुर में ईद के मौके पर हुए उपद्रव के सिलसिले में अब तक 211 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि शहर में बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन कर्फ्यू जारी रहा। पुलिस के अनुसार शहर में स्थिति नियंत्रण में और शांतिपूर्ण है।

राज्य के पुलिस महानिदेशक एमएल लाठर ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि जोधपुर शहर में स्थिति नियंत्रण में है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस हरसंभव कदम उठा रही है।

उन्होंने बताया कि उपद्रव की घटनाओं के सिलसिले में पुलिस ने अब तक कुल 211 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 191 को भादंसं की धारा 151 के तहत व 20 को अन्य मुकदमों में गिरफ्तार किया गया है।

अब तक कुल 19 एफआईआर दर्ज की गई हैं। लाठर ने कहा कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस हर संभव कदम उठा रही है। शांति समिति की बैठकें आयोजित कर सद्भावना का प्रयास जारी है।

इसके साथ ही उन्होंने आमजन से शांति व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों पर विश्वास न करने और अफवाहों के बारे में तत्काल स्थानीय पुलिस अधिकारियों को सूचित करने की अपील की है।

शहर में सोमवार को रात एक विवाद के बाद उपद्रव हुआ था। शहर के लगभग 10 थाना इलाकों में मंगलवार दोपहर से ही कर्फ्यू लागू है। कर्फ्यू की अवधि छह मई मध्यरात्रि तक बढ़ा दी गई है। मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी ठप हैं।

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका